फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers position is not good due to wrong plans

गलत नीतियों के कारण किसानों की हालत दयनीय: जीतलाल

Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmers position is not good due to  wrong plans
किसान जनजागरण अभियान के दौरान संबोधित करते जिलाध्यक्ष आशीष सिंह साथ में मौजूद जीतलाल सरोज। संव? - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की हालत दयनीय है। लुभावने वादे करके भाजपा ने किसानों को छलने का काम किया है।
विज्ञापन

किसान जनजागरण अभियान के तहत पिहानी ब्लाक के गांव सहादत नगर में शुक्रवार को हुई किसान नुक्कड़ सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीतलाल सरोज ने ये बात कही।
कहा कि झूठे और लुभावने वादों में आकर जिन किसानों ने भाजपा की झोली वोटों से भर दी थी, आज उसी किसान की झोली खाली है। झोपड़ियां तक बिकने की नौबत आ गई है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। असल में भाजपा का किसानों से किया गया वादा जुमला निकला है।
विज्ञापन

भाजपा राज में फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। ट्रैक्टर-ट्राली को कृषि वाहन की श्रेणी से निकालकर व्यावसायिक श्रेणी में कर दिया गया है। कृषि वाहन खरीदने पर किसानों को टैक्स देना पड़ रहा है। बैरियर पर भी उसे ट्रक के बराबर टोल टैक्स देना पड़ेगा। पिहानी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. सईद खां ने कहा कि क्षेत्र का किसान त्रस्त है। उसकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं था। सपा-बसपा जैसे दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। नुक्कड़ सभा में पिहानी ब्लाक अध्यक्ष अकील खान, जमील अहमद, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, निर्भान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed