फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers of Hardoi stand first in the state in sugarcane production

Hardoi News: गन्ना उपज उत्पादन में प्रदेश में पहले पायदान पर हरदोई के किसान

Tue, 19 Sep 2023 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Hardoi stand first in the state in sugarcane production
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शीघ्र पौध संवर्ग में गन्ना उपज उत्पादन में प्रदेश स्तर पर यहां के दो किसानों का चयन हुआ है। गन्ना एवं चीनी विभाग के आयुक्त प्रभ एन सिंह ने प्रदेश स्तर पर चयनित किसानों की सूची जारी कर दी है। इसमें एक किसान को प्रथम और एक अन्य किसान को तीसरा स्थान मिला।
जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि आयुक्त की ओर से वर्ष 2022-23 की राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के चयनित किसानों की जारी सूची में यहां के दो किसानों के नाम आए हैं।
विज्ञापन

बताया कि शीघ्र पौध संवर्ग में प्रदेश में सर्वाधिक प्रति हेक्टेयर 2758 क्विंटल उपज प्राप्त करने वाले हरियावां जोन के पाटकुआं नागेंद्र सिंह को प्रथम स्थान मिला है। हरियावां क्षेत्र के ही उतरा निवासी किसान श्याम बहादुर सिंह ने प्रति हेक्टेयर 2446.75 क्विंटल उपज प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रथम रहे किसान को 15 हजार व द्वितीय किसान को 10 हजार व तृतीय किसान को 7,500 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed