{"_id":"664ce550149fd16f0d0d41ae","slug":"farmers-occupation-of-track-ends-trains-will-reach-on-time-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114773-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक से किसानों का कब्जा खत्म, निर्धारित समय पर पहुंचेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक से किसानों का कब्जा खत्म, निर्धारित समय पर पहुंचेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन नियमित होने की आस बढ़ गई है। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण विलंब से आ रहीं ट्रेनों के नियमित होने के साथ ही अचानक निरस्त हो रहीं ट्रेनों से भी यात्रियों को राहत मिलेगी। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों पर इसका असर दिखेगा।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से रोज 33 जोड़ी ट्रेनें गुुजरती हैं। इन ट्रेनों के लिए समय निर्धारित है, मगर विगत दो माह से पंजाब प्रांत में किसान आंदोलन चल रहा था। किसानों ने रेलवे ट्रैक को बाधित कर रखा था, इस कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वालीं ट्रेनें 15 से 20 घंटा देरी से आ रही थी। इसके साथ ही अचानक ट्रेनों को निरस्त कर दिया जा रहा था, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों को दूसरे संसाधनों से यात्रा करनी पड़ती थी।
मुरादाबाद मंडल के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफीसर दीपक कुमार ने जारी विज्ञिप्त में बताया कि पंजाब में किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है। इससे मुरादाबाद मंडल की 35 ट्रेनों का संचालन नियमित हो जाएगा। ट्रेनों के नियमित होने से स्थानीय स्टेशन से गुजरने वालीं 12 ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा। ट्रेनों के नियमित होने से स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
फिरोजपुर कैंट- धनवाद जंक्शन एक्सप्रेस सात घंटे 30 मिनट, लालगढ़- डिबरूगढ़ एक घंटे 29 मिनट, सहरसा जंक्शन, अमृतसर जंक्शन एक्सप्रेस 19 घंटे 17 मिनट, बनारस- देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट, हावड़ा जंक्शन- अमृतसर जंक्शन मेल 35 मिनट, जम्मूतवी- कोलकत्ता एक्सप्रेस दो घंटे 27 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 26 मिनट, दून एक्सप्रेस 30 मिनट, लोहित एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस 25 घंटे दो मिनट देर से आई।