फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers' loan waiver of the CPM picket

किसानों की ऋण माफी को माकपा का धरना

Wed, 03 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 03 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' loan waiver of the CPM picket

बेमौसम बारिश में बर्बाद फसल के बाद पीड़ित किसानों

विज्ञापन
का ऋण माफ कराने समेत कई मांगों को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव यदुनाथ सिंह ने कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिसका मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए।

कहा कि किसान भारी संकट में हैं, कर्जे से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लिहाजा किसानों का ऋण माफ किया जाए। इस दौरान धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने नारेबाजी की और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उक्त मांगों के अलावा किसानों की भूमि को अधिग्रहण के नाम पर छीनने की प्रक्रिया बंद करने, किसानों के पढ़े लिखे बच्चों को नौकरियां देने, तालाब और पोखरों के आसपास की कृषि योग्य भूमि को भूमाफिया से बचाने की मांग की गई है।

अन्यथा की दशा में जल्द ही वृहद स्तर पर संघर्ष करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राजाराम, विक्रम, आशाराम गुप्ता, शकुंतला, सावित्री, फौजी कठेरिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed