फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers happy with rain, common people have problems

Hardoi News: बारिश से किसान खुश, आम लोगों को समस्या

Wed, 03 Jul 2024 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy with rain, common people have problems
हरदोई। बुधवार सुबह हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया। विद्यालयोंं, थाना परिसर व कार्यालय परिसर में भी जलभराव से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र में बारिश के कारण नगरीय और ग्रामीण इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। नगर में सड़कों पर पानी बहता रहा, सदर बाज़ार नगर पालिका के निकट का नाला ओवरफ्लो हो गया।
विज्ञापन

सांडी में झमाझम बारिश से निमार्णाधीन नाले में पानी रोके जाने से बरसात व नाले का पानी सड़क पर भर गया। बस स्टॉप पर बनी कई दुकानों में पानी भर गया। चेयरमैन के हस्तक्षेप के बाद सड़क पर भरे पानी को निकाला गया। अमर पाल, नफीस, जैजैराम की दुकानों में पानी भरने से काफी सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से खरीफ की फसलों की बुआई व धान की रोपाई के काम में तेजी आने की उम्मीद है। बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव हो गया।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला खुरमुली में बैदारिया तालाब पर जल निकासी बंद होने से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। जल निकास न होने से बैदरिया का पानी चौहट्टा-बड़ा चौराहे मार्ग पर जमा हो गया है। कोटकलां, खुरमुली, नई बस्ती, मिश्राना व छिपीटोला की सड़कों पर पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर भारी दलदल और कीचड़ हो गया है।

पाली कस्बा में पंतवारी देवी मंदिर के रास्ते रामलीला गेट को जाने वाली मुख्य सड़क पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर अभी नाली निमार्ण का काम चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए गिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। तेज बारिश के चलते सरकारी अस्पताल के पास से लेकर पंतवारी देवी मंदिर तक सड़क पर पानी भर गया है। बारिश का पानी मंदिर के पास की दुकानों में भी घुस गया। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि खराब मौसम की वजह से कार्य में अवरोध पैदा हो रहा है।
बेहंदर में तेज बारिश से कासिमपुर थाना परिसर में मुख्य गेट से लेकर मेस तक जलभराव हो गया। वहीं, थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष राम लखन ने बताया कि थाना परिसर के बाहर से निकले संडीला बांगरमऊ मार्ग ऊंचा होने के कारण थाना परिसर की नाली से पानी नहीं निकल पाता है। इस कारण जलभराव हो जाता है।
-----------------
88 मिमी हुई बारिश, शहर जलमग्न



फोटो-01- सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास बारिश में जातीं छात्राएं। संवाद



फोटो-02- सिनेमा चौराहे पर बारिश में छाता लेकर जाते लोग। संवाद



फोटो-03- नघेटा रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद



फोटो-04- आर्य कन्या महाविद्यालय के सामने सड़क पर भरे पानी में जाते लोग। संवाद



फोटो-05- कलक्ट्रेट में भरा बारिश का पानी। संवाद



फोटो-06- रामदत्त चौराहे से बावन चुंगी मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद



फोटो-07- सिनेमा रोड पर भरे बारिश के पानी से निकलते वाहन। संवाद



-बारिश से शहर हुआ पानी-पानी



-लोगों के घरों में भरा पानी



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, मगर बारिश के कारण पूरे शहर में पानी-पानी नजर आया। बुधवार को 88 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 24 घंटे में 103.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लोगों के घरों में भी पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बुधवार को तेज के साथ रुक-रुककर भी बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया।



शहर के नघेटा रोड, महात्मा गांधी मार्ग, रामदत्त चौराहा मार्ग, घंटाघर मार्ग, नुमाइश चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। बारिश के कारण करीब दो घंटे तक सड़क पर पानी भरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के नुमाइश पुरवा, सुभाषनगर, आजादनगर में जलभराव होने से लोगों के घरों तक पानी घुस गया। इससे गृहस्थी का सामान भीग गया।



वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार 88 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 24 घंटे 103.8 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 97 और शाम को 98 प्रतिशत रही। इसके साथ चार किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही।
-----------
बारिश ने गुल की बिजली, उपभोक्ता परेशान

-शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति पर पड़ा असर



संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई/हरियावां। सुबह से शुरू हुई बारिश से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। इससे लोग बिना बिजली के परेशान रहे।



बुधवार सुबह छह बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के साथ ही शहर में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बुधवार को शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। इसके बाद पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके अलावा शहर के सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र और चरौली उपकेंद्र की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। इससे 10 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। शहर के कोयल बाग और आशानगर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बारिश के कारण दोपहर को डेढ़ घंटे तक बंद रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हुए।


150 घरों की बिजली गुल

हरियावां। हरियावां विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में सुबह नौ बजे फॉल्ट आ गया। इससे विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े 150 गांव की बिजली बंद है। इससे 10 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली न आने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कस्बे के मनोज कुमार, कमल किशोर, दयानंद, ललित ने बताया कि हल्की बरसात या हवा चलती ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। अवर अभियंता बाल मुकुंद ने बताया कि 33 केवी लाइन खराब हो गई है, लाइनमैन को भेजा गया है। जल्द ही आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed