फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers enslaved by capitalists

किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार

Sat, 26 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers enslaved by capitalists
फोटो-4-पत्रकारों से वार्ता करते सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप व मौजूद अन्य नेता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा है कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए पिछले एक महीने से सड़क पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों को गुलाम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में अघोषित आपात काल लागू कर रखा है। उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करने के कारण सपाइयों का उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में गन्ना किसानों का 16 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश भर में बीजेेपी सरकार के कार्यकाल में 57 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं और इनके परिवारों को कोई मदद भी सरकार से नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सपा लगातार किसानों का हक दिलाने के लिए आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आंदोलन के दौरान सपा की पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और पूर्व विधायक राजेश्वरी के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित सिंह मीतू, धर्मवीर यादव, डॉ. मीना वर्मा, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed