{"_id":"5fcfbe8c8ebc3ee6293526a9","slug":"farmer-prorest-against-agriculture-act-hardoi-news-knp5987840184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की खातिर गरजे अन्नदाता, ढाई घंटे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की खातिर गरजे अन्नदाता, ढाई घंटे चक्का जाम
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भारत बंद के तहत मंगलवार को कृषि कानूनों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू के संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सिनेमा चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक अन्नदाताओं ने हक की आवाज बुलंद की। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद हटे। तब जाकर जाम खुल सका।
सिनेमा चौराहे पर जाम के दौरान भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि तीनों विधेयक लागू होने से किसान बंधुआ मजदूर हो जाएगा। निजी कंपनियों के अधीन वह बेबस रहेगा। उद्योगपति जमाखोरी और कालाबाजारी करेंगे और किसान तरसेगा। आजाद भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गौतम ने कहा कि सरकार किसानों पर लाठीचार्ज कराकर तानाशाह होने का सबूत दे रही है। भाकियू राष्ट्रीयतावादी के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदना अपराध घोषित हो और कम से कम सात साल की सजा हो।
भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष समर सिंह ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग की। भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि किसानों का कर्जा पूरी तरह से माफ किया जाए। इस दौरान नव भारत किसान संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य, भाकियू राष्ट्रवादी जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव, भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान लगातार काले कानून के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक सिनेमा चौराहे पर बैठकर किसानों ने जाम लगाया। एडीएम संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, एएसपी पूर्वी अनिल यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उधर भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा।
रीढ़ की हड्डी कमजोर कर रही सरकार
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिला महासचिव शादाब अली ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार देश की रीढ़ की हड्डी को कमजोर कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। ऐसे विधेयक जो राष्ट्र विरोधी हैं, उन्हें वापस लेना चाहिए।
सीओ सिटी ने कराया रूट डायवर्जन
सिनेमा चौराहे पर जाम लगने के बाद सीओ सिटी विकास जायसवाल ने खुद लखनऊ रोड, सिनेमा रोड, घंटाघर रोड, कलक्ट्रेट की ओर से आ रहे वाहनों को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ रूट डायवर्ट किया।