फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer need water for irregation

सिंचाई के लिए चाहिए पानी, नहर में उड़ रही धूल

Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
farmer need water for irregation
कछौना। शारदा नहर की लखनऊ ब्रांच में पानी न आने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल में सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। इससे पहले भी बुवाई के दौरान नहर में पानी नहीं आया था और किसानों को निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर खेतों की सिंचाई करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में किसान गेहूं और धान की फसल करते हैं। धान की कटाई के बाद अधिकांश किसान खेतों में गेहूं की बुवाई करते हैं। किसानों को बुवाई से पहले खेत की सिंचाई की जरूरत पड़ती है, लेकिन कछौना क्षेत्र में दो माह से नहर में पानी नहीं आया। इसके कारण किसानों को निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर खेतों की सिंचाई करनी पड़ी और फिर गेहूं की बुवाई हुई। अब गेहूं की फसल में पानी की आवश्यकता है, लेकिन नहर में पानी नहीं है। इतना ही नहीं सरसों और गन्ने में भी सिंचाई की जरूरत है, लेकिन किसानों को नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताई समस्या
रमेश का कहना है कि अगर नहर में पानी आ जाए, तो किसानों का बोझ कम हो जाएगा। डीजल बहुत मंहगा है और पंपिंग सेट से सिंचाई करना मुसीबत से कम नहीं। बुवाई के समय भी पानी नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम आसरे कहते हैं कि पिछले दो माह से नहर में पानी नहीं आया है। पानी आ जाए, तो कम से कम सिंचाई का बोझ हल्का हो जाएगा। सिंचाई के लिए पंपिंग सेट भी किराए पर लेना पड़ता है।
इदरीश ने कहा कि लंबे समय से इस बार नहर में पानी नहीं आया। बुवाई करनी थी, तो पंपिंग सेट किराये पर लेकर आए थे और डीजल भी मंहगा पड़ा था। अब सिंचाई की जरूरत है, तो पानी आना जरूरी है।

राम खिलावन ने कहा कि बुवाई के समय खेतों में पलेवा करनी थी तो भी नहर में पानी नहीं आया था। अब भी पानी नहीं है। अब खेत में पानी की जरूरत है, तो फिर से पंपिंग सेट और डीजल की व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed