फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer murder in dispute of tree cut

जामुन का पेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmer murder in dispute of tree cut
हरदोई के किसान मेघनाद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में शनिवार सुबह जामुन का पेड़ काटने के विवाद में गांव के ही आठ लोगों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बचाव को आए मृतक के परिजनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी पिता-पुत्र से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

इसमें पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मामले में पिता और उसके पांच पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एसपी अमित गुप्ता ने मौके पर पहुंच जांच की। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सैदापुर निवासी मेघनाद (40) पुत्र राजाराम के बाग में जामुन का पेड़ था। इसके आगे गांव निवासी प्रेमराज के खेत शुरू हो जाते हैं। शनिवार सुबह नौ बजे प्रेमराज मेघनाद के जामुन के पेड़ को काट रहा था। इस पर मेघनाद ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। इसके बाद मेघनाद घर चला गया। कुछ देर बाद प्रेमराज ने अपने पांच पुत्रों समेत गांव के दो लोगों के साथ मेघनाद के घर पर धावा बोल दिया। बीच-बचाव करने आईं मेघनाद की भाभी सुनीता (50) पत्नी श्यामल, भाई शिवकुमार (38), भतीजे नरेंद्र (30) और उसकी पत्नी ऊषा (29) को लाठी डंडों से पीट दिया। बचकर छत पर भागे मेघनाद पर आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं कंधे में गोली लगने से मेघनाद घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पिहानी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेघनाद अविवाहित था। घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार, एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ सदर नागेश मिश्रा, कोतवाल एसपी शुक्ला मौके पर पहुंचे एसपी ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के लगी गोली, पिता सहित गिरफ्तार
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में शनिवार सुबह जामुन का पेड़ काटने के विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में बचकर भाग रहे हत्यारोपियों में शामिल पिता-पुत्र के साथ पुलिस की गांव के निकट ही खेत में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक हत्यारोपी घायल हो गया। मौके से दोनों को हिरासत में ले लिया गया। घायल हत्यारोपी को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया है।

शनिवार सुबह सैदापुर निवासी मेघनाद की हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अमित कुमार ने क्राइम ब्रांच समेत सात टीमों को लगाया था। गांव में ही एक खेत में हत्यारोपी पिता-पुत्र के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जयप्रकाश के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस ने मौके से जयप्रकाश और उसके पिता प्रेमराज को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले में मृतक के भाई शिवकुमार की तहरीर पर प्रेमराज, उसके पांच पुत्रों संजीव कुमार, संतोष कुमार, अशोक यादव, अखिलेश यादव, जयप्रकाश यादव के अलावा गांव निवासी ओमकार पुत्र बलवीर और कुलदीप पुत्र पातीराम के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति की राइफल हत्या में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed