{"_id":"683358152f861685bd016f6f","slug":"farmer-injured-in-accident-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131806-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुर्घटना में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुर्घटना में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बिलग्राम। बीती 17 मई को मार्ग दुर्घटना में घायल किसान की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
बसहर गांव निवासी नंदराम (56) खेती करते थे। 17 मई को वह बाइक से बिलग्राम से देर रात वापस अपने गांव जा रहे थे। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर तहसील के पास बसहर मोड़ पर दूसरी बाइक ने नंदराम को टक्कर मार दी थी। घटना में नंदराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया था। बाद में परिजन उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे।
यहां शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। परिजन शव लेकर घर आ गए और रविवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। मृतक के परिवार में पत्नी मंजू देवी और तीन बच्चे हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।