फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer hanged himself in the garden

बाग में फांसी पर लटकता मिला किसान का शव

Sun, 10 Oct 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself in the garden
बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर में एक किसान का शव बाग में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी शिवराम (50) खेती करता था। शनिवार रात किसी समय वह मकान से निकल गया। रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास बाग में पेड़ से फांसी पर लटकता देखा। इसकी सूचना मृतक के भाई राम शंकर को दी गई। रामशंकर की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राम शंकर ने बताया कि शिवराम अविवाहित था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके कारण ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बिलग्राम कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी की घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed