{"_id":"63091226f09cfe679e6a9cd0","slug":"farmer-falling-from-tractor-hardoi-news-knp7148190112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरा किसान ट्राली के पहिए से कुचला,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरा किसान ट्राली के पहिए से कुचला,मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर से गिरकर किसान ट्राली के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी परशुराम (50) खेती करते थे। उन्होंने खीरे की फसल बोई थी। शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में खीरा लादकर शाहाबाद मंडी ले जा रहे थे। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल कस्बे के पास संतुलन बिगड़ने पर वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर उनके दोनों पैर कुचल गए। उसे ट्रैक्टर से गिरता देख चालक सुधाकर ने ट्रैक्टर रोका और राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चालक के मुताबिक, झपकी आने पर ट्रैक्टर से गिर गए थे। मृतक की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।