{"_id":"6145dd068ebc3e9d655edbb8","slug":"farmer-dies-in-bull-attack-hardoi-news-knp652849125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा सांड़ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा सांड़ के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
मल्लावां। खेत पर फसल देखने गए किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्रैया साहिमपुर के मजरा सढ़ियानपुरवा निवासी रामपाल (65) शुक्रवार की शाम खेत में धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान वह धान के बीच में उग आई घास काटने लगे। कुछ ही देर में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने सांड़ को भगाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय सिंह ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र रामकृष्ण और प्यारेलाल हैं।