फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies after being buried under debris when a wall collapses during rain.

Hardoi News: बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर किसान की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being buried under debris when a wall collapses during rain.
फोटो-20- कछौना के फत्तेपुर में इसी दीवार के मलबे में दबकर हुई किसान की मौत। संवाद
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा गाजू में शनिवार सुबह मवेशियों के लिए भूसा निकालने गए किसान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

फत्तेपुर निवासी सुंदरलाल (55) खेती करते थे। उन्होंने मवेशी भी पाल रखे थे। शनिवार सुबह वह मकान के पास में ही बने कमरे से मवेशियों के लिए भूसा निकालने गए थे। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे के नीचे सुंदरलाल दब गए। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिवार में पत्नी और पांच पुत्र हैं। पांचों पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पति की मौत से पत्नी मन्नो बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी पर पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के खजोहना में बारिश के कारण पप्पू का कमरा गिर गया। घटना के समय वह परिवार समेत कमरे के बाहर थे। इसलिए हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर में सोनेलाल का कच्चा मकान तेज बारिश के दौरान शनिवार सुबह ढह गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह रसूलपुर में बलीराम की कच्ची कोठरी भी बारिश में ढह गई। कोठरी में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।


फोटो-28-बावन में प्राचीन मुड़िया शिव मंदिर की गिरी पड़ी दीवार। संवाद
बावन कस्बे के मोहल्ला भीखथोक स्थित प्राचीन मुड़िया शिव मंदिर की पुरानी दीवार बारिश के कारण शनिवार सुबह ढह गई। ककई ईंटों से बनी इस दीवार के ढहने की जानकारी मंदिर की देखरेख करने वाले पवन चौहान ने दी। बताया कि हादसे में काेई हताहत नहीं हुआ है।


पिपरी और केशवन में दीवारें गिरने से मलबे में दबकर छह मवेशियों की मौत
बघौली थाना क्षेत्र के केशवन में तेज बारिश के कारण सुशील का कच्चा मकान ढह गया। मकान में बंधी दो भैंस मलबे में दब गईं। घटना की जानकारी यूपी 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया लेकिन तब तक दोनों भैंस की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि राजस्व टीम को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उधर, दूसरी ओर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी निवासी किसान छुन्ना के पशु बाड़े की कच्ची दीवार शुक्रवार आधीरात के बाद लगभग दो बजे गिर गई। दीवार के मलबे में वहां बंधी चार भैंस दब गईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजन ने मलबा हटाया लेकिन तब तक चारों भैंस की मौत हो चुकी थी। छुन्ना भैंस का दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। दावा है कि मृत भैंस की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दे दी गई है।

फोटो-20- कछौना के फत्तेपुर में इसी दीवार के मलबे में दबकर हुई किसान की मौत। संवाद

फोटो-20- कछौना के फत्तेपुर में इसी दीवार के मलबे में दबकर हुई किसान की मौत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed