{"_id":"5e4c30228ebc3ef2d944477a","slug":"farmer-died-in-accident-hardoi-news-knp545507281","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
पिहानी। हन्न पसिगवां से जहानीखेड़ा जा रहे किसान की साइकिल में सोमवार शाम सरैया मोड़ के पास बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हन्न पसिगवां निवासी किसान गुड्डू (35) पुत्र नजीर सोमवार रात आठ बजे घर से साइकिल से जहानीखेड़ा जा रहा था। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया मोड़ के पास सीतापुर की ओर से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। परिजन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुड्डू दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बेटे हैं।