फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer died due to tree fell

पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to tree fell
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर खखरा गांव में मंगलवार दोपहर आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से किसान की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

संडीला के ग्राम आलमपुर खखरा निवासी गोपाल (70) मंगलवार दोपहर घर के बाहर खड़ा था। इस बीच आंधी के साथ बरसात होने लगी। पास ही पेड़ के नीचे उसके बैल बंधे थे।
गोपाल पेड़ के नीचे बंधे बैलों को खोलने गया था, इस बीच पेड़ गिर गया। गोपाल पेड़ के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने पेड़ हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। भाई रज्जू ने बताया कि गोपाल खेती करता था। वह विवाहित था। उसके कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने भांजे श्रीपाल को गोद ले लिया था। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोगावां उमराव निवासी मुशीर (50) मंगलवार दोपहर अपने पिता हाशिम (72), मां जैबुन (65) व बेटे सुदीन (12) के साथ घर में था। दोपहर में आई तेज आंधी व बारिश के दौरान मकान की पक्की दीवार ढह गई। घर में मौजूद मुशीर, उसके पिता हाशिम, मां जैबुन व सुदीन दीवार के मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed