{"_id":"62ed605e0fed8b26c06e80dc","slug":"farmer-deabody-found-hanged-hardoi-news-knp711424466","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : शराब के लती किसान का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : शराब के लती किसान का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में गुरुवार देर शाम किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसान को शराब का लती बताया है।
नई बस्ती निवासी लालू पाल (45) खेती करता था। गुरुवार देर शाम वह खाने के बाद खीरे व करेले की फसल की रखवाली करने खेत गया था। शुक्रवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने उसका शव गमछे के फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि लालू के शराब पीने व जुआ खेलने के कारण कई साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह भतीजे सीताराम के पास रहता था। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।