फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer crushed by tractor trolley, dies

Hardoi News: किसान को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत

Thu, 29 Feb 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer crushed by tractor trolley, dies
भरावन। बेटी को बसड्डे छोड़कर वापस घर जा रहे किसान की बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर गिरे किसान को पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर गांव में ही खड़ी करा ली।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के बड़सरा निवासी रुद्रपाल सिंह उर्फ छुट्क्के सिंह (52) खेती करते थे। उसकी पुत्री सैंपा संडीला में रहने वाले अपने भाई के पास जा रही थी। इसके लिए रुद्रपाल उसे मीना बाजार में स्थित बसड्डे पर छोड़ने बाइक से गए थे। वहां से वापस घर जाते समय मीना बाजार कंसुआ मार्ग पर सड़क पर आए सड़क पर आए बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आई गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां रुद्रपाल की मौत हो गई। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन कार किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed