{"_id":"6ae23f7ed4ef5d7e7e08779d","slug":"farmer-beaten-in-dispute-over-tethering-cattle-on-vacant-land-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159184-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खाली जमीन पर मवेशी बांधने के विवाद में पीटे गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खाली जमीन पर मवेशी बांधने के विवाद में पीटे गए किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो- 34- रामदीन। फाइल फोटो
- फोटो : 1
हरदोई/कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गनौरा में खाली पड़ी जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में घायल किसान की उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। पिटाई की घटना में दंपती पर बेटे समेत दर्ज मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराएं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्हेपुर निवासी रामदीन (65) की ससुराल कछौना कोतवाली क्षेत्र के छनोइया के मजरा गनौरा में है। वह पिछले ढाई दशक से परिवार समेत ससुराल में ही रहते थे। यहां उनके मकान के सामने खाली भूमि पड़ी है। इस भूमि पर मवेशी बांधने को लेकर उनका विवाद वहीं रहने वाले प्रेम से होता रहता था। बेटे लक्ष्मीकांत ने बताया कि बीते 25 अक्तूबर की शाम प्रेम अचानक उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। उसने और पिता रामदीन ने विरोध किया तो प्रेम की पत्नी, मां और बेटा अंकुर भी मौके पर आ गए।
आरोप है कि इसके बाद इन सभी ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची रामदीन की पत्नी रामदेई, बहू चांदनी और पोती किरन भी घायल हो गई। घायलों को संडीला सीएचसी ले जाया गया। यहां से रामदीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए थे। मंगलवार रात वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार को परिजन शव लेकर हरदोई आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि प्रेम, उनके पुत्र अंकुर और प्रेम की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा।