फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer and labour are base of country development

किसान और मजदूर देश के विकास का आधार: धनंजय

Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmer and labour are base of country  development
हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सिंह ने सोमवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के उद्देश्य बताए और पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के साथ ही जिला कमेटी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर देश के विकास आधार हैं, लेकिन उन्हें आजादी के सात दशकों बाद भी अपेक्षित सम्मान नहीं मिला है। देश को अनाज उपजाकर देने वाले किसान आज भी दयनीय दशा में जीवन यापन कर रहे हैं। मजदूरों को भी उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इन दोनों वर्गों के साथ ही भारतीय किसान मजदूर यूनियन हर शोषित और कमजोर व्यक्ति के हितों की लड़ाई लडने को तत्पर है। बैठक में अनिल मिश्रा को लखनऊ मंडल का अध्यक्ष, महेश नाथ को उपाध्यक्ष व आलोक सिंह को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल ङ्क्षसह ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बने जिलाध्यक्ष, रुपेंद्र महासचिव
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह की संस्तुति के बाद महासचिव सतेंद्र पाल ङ्क्षसह ने राहुल सिंह को जिलाध्यक्ष, रघुवीर ङ्क्षसह को उपाध्यक्ष, रूपेंद्र कुमार को महासचिव, विशेष श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, सुजीत ङ्क्षसह को जिला सचिव, राकेश कुमार सिंह को तहसील अध्यक्ष, अनीश सिंह को जिला सचिव, रवीश कुमार को सदर तहसील उपाध्यक्ष रामदास वर्मा को जिला सचिव व सतीश सिंह को जिला सचिव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed