{"_id":"5fc139b58ebc3e9bee594bfe","slug":"farmeer-died-in-accident-hardoi-news-knp596694919","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मंडी से लौट रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मंडी से लौट रहे किसान की मौत
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिया जाफर निवासी रामप्रकाश यादव (45) गुरुवार को भदवाधूरि गांव निवासी श्यामलाल की ट्रैक्टर ट्राली से संडीला मंडी में आलू बेचने गया था। देर रात वह चालक श्यामलाल के साथ वापस आ रहा था। रास्ते में जमलापुर गांव के पास मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रामप्रकाश की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश के दो बेटे व एक बेटी हैं। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे विकास की तहरीर पर आरोपी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।