फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farewell with wishes for Riddhi-Siddhi and wisdom and a prayer for coming early next year

श्रीगणेश महोत्सव: रिद्धि-सिद्धि व बुद्धि की कामना व अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के साथ दी विदाई

Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farewell with wishes for Riddhi-Siddhi and wisdom and a prayer for coming early next year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। श्रीगणेश महोत्सव में सोमवार को शहर से लेकर कस्बों तक विसर्जन यात्रा की धूम रही। पंडालों में पूजन के बाद विघ्नहर्ता-सुखकर्ता भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकालकर गजानन सेवा समिति वंशीनगर, सांडी और गोपामऊ में मूर्ति का विसर्जन किया गया। सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के पंडाल में भंडारा हुआ।
गजानन सेवा समिति वंशीनगर में चल रहे गणेशोत्सव में सोमवार को शोभायात्रा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पहले आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से श्रीगणेश मूर्ति का पूजन-अर्चन व आरती रिद्धि, सिद्धि व बुद्धि के दाता से सभी के भलाई की कामना की। अगले बरस फिर जल्दी आने की प्रार्थना के साथ विदाई दी। शोभायात्रा का वंशीनगर पंडाल से शुभारंभ हुआ और सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा व बावन चुंगी होते हुए बावन रोड पर नहर पुल पर मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे पर लड्डू गोपाल गारमेंट्स व राजे गुप्ता, गौरी आश्रम के सामने रेनू गुप्ता व सुमन गुप्ता की ओर से पुष्प वर्षा की गई। समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने समिति से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। विसर्जन यात्रा में विनायक शुक्ला, शौर्य चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, कपीश चतुर्वेदी, दीपक त्रिवेदी, अनुपम पांडे, ओम प्रकाश मिश्र राजू, नवल किशोर, पंकज चतुर्वेदी, जेके सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल मूर्ति सेवा समिति के सदर बाजार के श्रीगणेश महोत्सव की मूर्ति का श्रद्धालुओं ने सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल पर विसर्जन किया। सोनू, मोनू, संजू गुप्ता आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन व आरती हुई। इसके बाद भंडारा में श्रद्धालुओं प्रसाद पाया। प्रदीप रस्तोगी, पोला रस्तोगी, बबुआ रस्तोगी, दीपक कपूर, भोला रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
गोपामऊ में प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर से सिद्धि विनायक युवा मंडल कमेटी की ओर से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। कमेटी के प्रदीप भारद्वाज, संतोष सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से कस्बा गूंजा उठा। शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन पुत्र नौशाद नदवी ने चोटी बाजार में स्टाॅल लगाकर भक्तों को जलपान कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि नबी मोहम्मद ने पुलिस चौकी के पास फूलों की वर्षा की और जलपान कराया। यात्रा में शामिल भक्तों के लिए पिसावां रोड स्थित बाबा विश्वनाथ में भंडारे का आयोजन किया गया। मूर्ति विसर्जन गोमती नदी के भकुराहा घाट पर किया गया।
सांडी के मोहल्ले सरामुल्लागंज स्थिति देवल मंदिर में से गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा मुख्य मार्गों से निकाली गई। मूर्ति को गर्रा नदी विसर्जित किया गया। महाराष्ट्र के दंपती पोवट राव मराठा ने 24 वर्ष पहले श्रीगणेश पूजन शुरु किया था। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं व बुर्जुग शामिल रहे। राजेंद्र प्रसाद देवल, नितिन मराठा, विजय देवल, लाल जी देवल, रागजी सोनी, शत्रुघ्न राजपूत, शिवम सविता, नरेश देवल,अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल रहे।
पिहानी में गणेशोत्सव में भारतीय विद्यालय के पास स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा और मंशानाथ मंदिर से श्रीगणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। दोनों प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा कटरा बाजार, बंदर पार्क, बस स्टैंड होते हुए जूनियर हाईस्कूल रोड, कटरा बाजार, रौजा गेट, मिश्राना व गोपामऊ चुंगी होते हुए हरैया नहर पुल पहुंची। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के उदघोष लगाए।
शारदा नहर में दोनों प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। अभिषेक वैश्य, सूरज रस्तोगी, अशोक अवस्थी, दुर्गेश पांडेय, गुंजन रस्तोगी, गुलशन जोशी, विपिन मिश्रा, नीरज त्रिवेदी, तुषार वाजपेई, अनुज शुक्ला, गौरव गुप्ता व आलोक श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
---------
भक्तों को कराया जलपान
पिहानी में निकली विसर्जन यात्रा में मयंक गुप्ता, राजीव पटवा, विपिन मिश्रा, नितिन पटवा, शिवम, आनंद वैश्य, शोभित कश्यप, धर्मेंद्र, नीरज रस्तोगी आदि ने भक्तों को बूंदी व पानी वितरित किया। इसके साथ ही कई अन्य जगहों पर भी भक्तों को जलपान कराया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से भी पेयजल की व्यवस्था की गई।

----------
आज यह होंगे कार्यक्रम
सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के श्रीगणेश महोत्सव में पूजन-अर्चन, आरती व शाम को श्रीसुंदरकांड पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed