फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fancy 250 shots will spread light in the sky with a blast, Crackleen Mehtab is becoming a favorite among children.

Hardoi News: फैंसी 250 शॉट धमाके के साथ आसमान में बिखरेगी रोशनी, बच्चों की पसंद बन रहा क्रैक्लीन महताब

Sun, 19 Oct 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fancy 250 shots will spread light in the sky with a blast, Crackleen Mehtab is becoming a favorite among children.
फोटो-05- सीएसएन पीजी कॉलेज में पटाखा खरीदते लोग। संवाद  
हरदोई। फैंसी 250 और 240 शॉट धमाके के साथ आसमान में रोशनी बिखरेगी। रोशनी के साथ ही आसमान में विभिन्न तरह की आकृतियां भी बनेंगी। वहीं, क्रैक्लीन महताब, बटर फ्लाई और हेलीकॉप्टर बच्चों को पसंद आ रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी के साथ हेलीकॉप्टर हवा में उड़ता नजर आएगा।
विज्ञापन

दिवाली पर धूम-धड़ाके के लिए प्रशासन ने 73 स्थायी पटाखा लाइसेंस धारकों के साथ ही अस्थायी तौर पर पटाखा की दुकान लगाने के 156 लाइसेंस जारी किए हैं। प्रशासन की तरफ से अस्थायी और स्थायी लाइसेंस धारकों को पटाखा की दुकान सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई में लगाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

इस दिवाली पटाखा बाजार में सामान्य पटाखा, गोला, सायरन टॉर्च, अनार, क्रैक्लीन अनार और महताब, बटर फ्लाई, टाईटेनिक-72, विभिन्न प्रकार के रॉकेट, फैंसी 250 और 240 शॉट, विभिन्न प्रकार की चर्खी, मिर्ची, रंग-बिरंगी रोशनी वाली डोरी आदि उपलब्ध हैं। पटाखा विक्रेता सुमित कुमार गुप्ता उर्फ सोनू और मुख्तार आलम ने बताया कि बाजार में पहले दिन की बिक्री औसत दर्जा ठीक रही। पटाखों की कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लोगों में खरीदारी के प्रति रुचि दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पटाखा बाजार सीएसएन और आईटीआई में लगवाया गया
प्रभारी अधिकारी शस्त्र सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने बताया कि 73 स्थायी लाइसेंस धारकों के साथ ही 156 लोगों को अस्थायी तौर पर पटाखा बिक्री के लाइसेंस दिए गए हैं। अस्थायी लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेता 20 अक्तूबर तक दुकानों का संचालन करेंगे। सभी पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के लिए कहा गया है। पानी और बालू आदि दुकान के पास सभी विक्रेता रखेंगे। बताया कि अस्थायी तौर पर पटाखों की दुकान के लाइसेंस धारकों में से 126 दुकानें सीएसएन पीजी कॉलेज में लगवाई गई हैं। 30 दुकानें आईटीआई परिसर में लगवाई गई हैं।

फोटो-05- सीएसएन पीजी कॉलेज में पटाखा खरीदते लोग। संवाद  

फोटो-05- सीएसएन पीजी कॉलेज में पटाखा खरीदते लोग। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed