फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Family upset over lay

दबंगों से परेशान परिवार धरने पर

Sun, 15 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Family upset over lay

विरोधियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट एवं

विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाकर पिहानी के ग्राम रहीमपुर का पीड़ित परिवार शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों ने आरोपियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

इस दौरान कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठी आशा रानी ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते इन लोगों ने फरवरी माह में उनके घर में घुसकर लाठी डंडो से मारा पीटा और घर में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही 20 हजार रुपये नगद एवं 80 हजार के जेवर और नगदी लूट ली।

यही नहीं पति अमन कुमार को यह लोग बाहर खींच कर लाए तथा इनके घर को आग लगा दी। पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति तब से गायब हैं और आज तक उनका कोई अता पता नहीं है। परिजनों को अंदेशा है कि कहीं उनके साथ किसी तरह की अनहोनी न कर दी गई हो।

इस दौरान परिजनों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराए जाने एवं पति की खोज तत्काल कराए जाने की मांग की है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कोई कार्रवाई अब तक थाने स्तर से न हो पाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। इससे परिजनों में जान माल की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त हो गया है। इस दौरान धरना स्थल पर अन्य परिवारीजन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed