{"_id":"56f972574f1c1ba819f00323","slug":"fake-certificates-of-tet-66-teachers-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी का फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर 66 शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी का फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर 66 शिक्षक बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाले 66 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश मिश्रा ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। इससे हड़कंप मचा है। बर्खास्तगी का आदेश संबंधित अभ्यर्थियों के मूल पते पर भेज दिया गया है। इससे पहले भी 38 शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। इन सबका टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था।
विज्ञापन
बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू बीटीसी के तहत जिले अलग-अलग प्राथमिक विद्यालयों में 66 शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2014 में हुई थी। सभी के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन हुआ और टीईटी 2011 का प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने वेतन रोक दिया। साथ ही नोटिस जारी करके संबंधित शिक्षकों से जवाब-तलब किया। जवाब एक सप्ताह में मांगा गया था, जिसे शिक्षकों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
दोबारा नोटिस जारी हुआ लेकिन जवाब नहीं मिल सका। सुनवाई की निर्धारित तारीख पर संबंधित शिक्षक नहीं पहुंचे। इससे नाराज बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी हैं। इसकी पुष्टि हो चुकी थी लेकिन शिक्षकों का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसका जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की गई है। बर्खास्त अभ्यर्थियों से वेतन की रिकवरी की जाएगी। कानूनी कार्रवाई भी होगी। इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम और मार्क्स की गड़बड़ी पायी गई थी।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को बर्खास्त किया
बेंहदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तुरनारुद्ध के टीचर हरवीर सिंह, सर्वे के सुनील सिंह, मडिलहा के मनोज कुमार, मढ़िया के सौरभ सचान, मौलवी खेड़ा योगेंद्र सिंह, महमूदपुर लाल्ता के उमेश चंद्र यादव, बिलग्राम ब्लाक के सखेड़ा की कुमारी नीरज यादव, टड़ियावां ब्लाक स्थित कोड़रा के राजेंद्र सिंह, भरावन ब्लाक स्थित महसुआ के दिनेश कुमार, मंडौली के राम गोपाल सिंह, महुआ डांडा गीतम सिंह, कुकरा के रघुराज सिंह, हरपालपुर ब्लाक के लुलामऊ द्वितीय के टीचर मोहन सिंह, बारी के सुरेंद्र सिंह, टिकार के विवेक कुमार यादव, मस्तापुर के मनोज कुमार, बरान के प्रेम चंद्र, महसूलापुर के मनोज कुमार, मिश्रनपुरवा के प्रमोद कुमार, किरतियापुर के माघवेंद्र सिंह, अहिरोरी ब्लाक के खद्दीपुर के दिनेश चंद्र, कुचौरा के हरेंद्र पाल सिंह, टोडरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कुसुमा के परवीन कुमार, मझिला के राजीव कुमार, मझौची के अरविंद कुमार, माधौपुर के राघवेंद्र सिंह, कुचीखेड़ा के हरीसिंह बछौर, संडीला ब्लाक के खुटेहना के बने सिंह, मदारपुर के जसवीर सिंह, सांडी ब्लाक के कुलिया के विनय कुमार, बहेलियनपुर के शिव कुमार, कुशलपुरवा के हरवीर सिंह, रजानी खेड़ा की शशि यादव, महितापुर के प्रेम सिंह, सेमरिया के धर्मवीर सिंह, भरखनी ब्लाक के मुंडेर की सुशीला कुमारी, कुंवरपुर के यतेंद्र, रामपुर लाल की पारुल बघेल,मल्लावां ब्लाक के मीर नगर की सपना,हरियावां के शाहपुर बिनौरा की ललिता यादव, शहजाद नगर की ममता सिंह, बावन ब्लाक के पकरी की रीना वर्मा, कौड़ा के शिवकुमार, कोथावां ब्लाक के मालपुर के अरविंद कुमार और मनिकपुर के महेंद्र पाल,सांडी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रौरा के सतीश चंद्र,हरपालपुर के रंपुरा के अशोक कुमार, टोडरपुर के पीलामहुआ केे पुष्पेंद्र, पिहानी के पीरपुर के मदन मोहन,संडीला के महमूदपुर की रीता सिंह, टड़ियावां के पहाड़पुर के ललित दत्त, हरियावां के कुल्लही की भावना कुल श्रेष्ठ, सांडी के नोनखारा के कुलदीप मिश्र, भरावन के कोरौंध के ऊधव सरन, विलास के रनवीर, भरखनी के बड़ा गांव के श्याम सिंह, सांडी के पंदेवला के अरुण कुमार, बिलग्राम के कुदरौली की संगीता, कोथावां के मिश्रीपुर के राकेश कुमार, मढ़िया के जितेंद्र कुमार, मल्लावां के कोकटमऊ के श्याम सुंदर शर्मा, टड़ियावां के महुआ चाचर की पूनम कुमारी, भरावन के पकरा के प्रवेश शर्मा, पवैया के विनोद कुमार त्यागी, बावन की महरेपुर की निशा सिंह और कोथावां के कोडरी की सुरेखा।