फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Explanation summoned from 171 teachers of council schools

Hardoi News: परिषदीय विद्यालयों के 171 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 23 Aug 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from 171 teachers of council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बीती एक से 20 अगस्त के बीच कराए गए परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 171 शिक्षक अनुपस्थित मिले। अब इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण में कारण स्पष्ट न होने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर में सुधार और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक और विभिन्न टास्क फोर्स की ओर से निरीक्षण किया गया। परिषदीय विद्यालयों के एक अगस्त से बीस अगस्त के बीच किए गए निरीक्षण में ऑनलाइन आख्या अपलोड की गई। जिसमें 171 शिक्षक व शिक्षा मित्र ऐसे मिले जो निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आख्या की सूची आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह की ओर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, सूची में शामिल जो शिक्षक अनुपस्थित है। उनका स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराया जाए। स्पष्टीकरण में विद्यालय में अनुपस्थित रहने का कारण सही नहीं पाया गया, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी को सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed