फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Expired cold drinks and water are being sold just 500 meters away from the Collectorate

Hardoi News: कलक्ट्रेट से महज 500 मीटर दूर बिक रही एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक और पानी

Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Expired cold drinks and water are being sold just 500 meters away from the Collectorate
फोटो-25- बिक्री के लिए रखीं एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल। संवाद
विज्ञापन


फोटो-26- एक्सपायरी पानी की बोतल। संवाद
फोटो-27- स्टोर में कुछ इस तरह रखीं पानी की बोतलें। संवाद

फोटो-28- सहायक आयुक्त कुमार गुंजन। स्रोत स्वयं
फोटो-29- डॉ. विवेक सिंह। संवाद

- गोरखपुर और अयोध्या में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक मिलने के बाद शासन ने दिए हैं अभियान चलाने के निर्देश, जिम्मेदार मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गोरखपुर और अयोध्या में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक मिलने के बाद शासन ने भले ही अभियान चलाने के निर्देश दिए हाें, लेकिन धरातल पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से महज पांच सौ मीटर दूर रोडवेज बस अड्डे के आस-पास एक्सपायरी डेट की न सिर्फ कोल्ड ड्रिंक्स बल्कि पानी भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इनका इस्तेमाल करने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन जिन्हें कार्रवाई करनी है वह अभी तक जागे नहीं हैं।



गर्मी के शुरु होते ही लोगों ने ज्यादा पानी पीने के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन शुरु कर दिया है। घर से बाहर काम करने वाले ज्यादातर लोग एहतियातन बोतल बंद पानी पीते हैं। जिससे सेहत दुरुस्त रहे, लेकिन शहर में कई जगह कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलें बिक्री वाले दुकानदार लोगों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। वैध डेट के पेय पदार्थों के साथ एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल को भी मिलाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में दो बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ सैकड़ों थोक विक्रेता हैं। जहां से फुटकर विक्रेता कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल खरीदते हैं। दुकानदार साल भर लाखों लीटर पेय पदार्थ बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। खासकर गर्मी में बिक्री को पंख लग जाते हैं। एक सीजन में अगर पूरा माल नहीं बिका तो अगले सीजन में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे चक्र में कौन सा माल एक्सपायर है कौन सा नहीं, इस पर किसी की नजर नहीं जाती। जिससे एक्सपायरी डेट का माल बेचकर ऐसे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। विभाग साल में पंजीकृत हजारों दुकानदारों में से करीब एक-आध दर्जन के नमूने भरकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है। मंगलवार को पेय पदर्थों की एक्सपायरी डेट के विषय में पड़ताल की गई तो कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल मिलीं।



केस 1

शहर के रोडवेज बस स्टेशन के पास एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक व कांच की बोतलें लगी मिलीं। जिसमें दो लीटर की एक बोतल 15 फरवरी 2025 को एक्सपायर हो चुकी थी। एक लीटर की कोल्ड ड्रिंक पर 25 फरवरी 2025 की डेट दिखी। दुकानदार ने बताया इस पर ध्यान नहीं गया। फौरन जांच करके एक्सपायरी डेट की बोतलें हटा देंगे।



केस 2

सिनेमा चौराहा के पास एक दुकानदार के यहां दुकान के सामने सब नया माल लगा मिला। दुकानदार ने बताया समय-समय पर कोल्ड ड्रिंक, फ्रूटी, पानी की बोतलें आदि की एक्सपायरी डेट देखते रहते हैं। मुख्य चौराहे का मामला है इसलिए एक्सपायर माल को हटा देते हैं।



इनसेट

पिछले वित्तीय वर्ष में सिर्फ एक नमूना लिया गया



खाद्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल्ड ड्रिंक का सिर्फ एक नमूना भरा था। जो जांच में पास भी हो गया। इस वित्तीय वर्ष में अबतक कोल्ड ड्रिंक के नौ नमूने भरे जा चुके हैं। जिसमें से आठ प्रयोगशाला में सही पाए गए। वहीं, एक की जांच अबतक नहीं आई है। जिसके लिए विभाग प्रयोगशाला से पत्राचार कर रहा है।

इनसेट



दुकानदारों ने ऑनलाइन पोर्टल पर पेय पदार्थ बेचने की अनुमति ले रखी है

खाद्य पदार्थों के दुकानदार जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख तक है। ऐसे 6000 दुकानदारों ने 100 रुपये शुल्क देकर विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा है। 12 लाख से ऊपर वार्षिक टर्नओवर करने वाले 1100 दुकानदारों ने 2000 शुल्क देकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रखा है। दोनों ही सूरतों में ज्यादातर दुकानदारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराते समय बवरेज का विकल्प चुना। इसके तहत दुकानदार पेय पदार्थ बेचने के लिए वैध हैं।



इनसेट

डॉक्टरों की सलाह-कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट जरूर देखें



गर्मी के मौसम में बोतल बंद पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने वाले लोग बोतल खरीदते समय सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट जांच लें। जिससे सही चीज मिल जाएगी। साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी। एक्सपायरी डेट की कोई भी चीज खाने या पीने से पेट दर्द, उल्टी, एलर्जी, फूड पॉइजनिंग, किडनी खराब होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए कोई भी डिब्बा बंद चीज को खाने या पीने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जांच लें।- डॉ. विवेक सिंह, नाक कान गला विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज


वर्जन
जल्द चलाया जाएगा अभियान

अब तक कोई एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल बेचने की शिकायत नहीं आई है। विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई करता है। इस बार भी अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, आइसक्रीम आदि की गुणवत्ता परखने के लिए अभियान चलाया जाएगा।-कुमार गुंजन, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed