फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Expedite uploading of Waqf properties: Mohammad Khalid

वक्फ संपत्तियां अपलोड करने में तेजी लाएं : मोहम्मद खालिद

Sun, 02 Nov 2025 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Expedite uploading of Waqf properties: Mohammad Khalid
पिहानी। मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों, मजारों और खानकाहों की वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित और कानूनी रूप से दर्ज किया जाना है। लोगों को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से लोहानी की मस्जिद बड़ा कुआं में बैठक हुई। मुख्य अतिथि अंजुमन इस्लामिया हरदोई के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने लोगों को वक्फ कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने बताया कि मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, मजार और खानकाह जैसी धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है। पांच दिसंबर तक उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को अपलोड किया जाना जरूरी है। हरदोई में लगभग 2,000 से अधिक सुन्नी वक्फ जायदाद हैं, जिनमें से अब तक केवल 7-8 प्रतिशत ही पोर्टल पर अपलोड हो सकी हैं। बताया कि अपलोड का कार्य केवल मुतवल्ली ही नहीं, कोई भी जागरूक व्यक्ति कर सकता है।
विज्ञापन


मौलाना अताउल्लाह ने कहा कि वक्फ की जायदादों की हिफाजत हमारी जिम्मेदारी है। मुफ्ती नजीब ने कहा कि कौम की गिरावट की वजह हमारी लापरवाही और गफलत है। मुफ्ती अहसन कासमी ने कहा कि अगर हमारे मदरसे और मस्जिदें महफूज हैं तो हमारा ईमान भी महफूज है। अंजुमन इस्लामिया के महासचिव हफीज खां, हाफिज अतीकुर्रहमान, मौलाना अबुल्लैस, मौलाना फुरकान, मौलाना फैजान व हाफिज सुहैल आदि मौजूद रहे। संचालन जमीयत उलमा के नगर अध्यक्ष कारी आबिद मंजर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed