{"_id":"67b4bdccea395ac2100ec24e","slug":"expectations-from-the-budget-people-of-sandila-hope-to-get-a-permanent-bus-stand-in-the-budget-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127034-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से उम्मीदें : बजट में संडीला के लोगों को स्थायी बसस्टैंड मिलने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से उम्मीदें : बजट में संडीला के लोगों को स्थायी बसस्टैंड मिलने की आस
विज्ञापन
संडीला। राज्य सरकार के बजट से आमजन को भी बहुत कुछ उम्मीदें हैं। कस्बा और आसपास के लोगों को संडीला में स्थायी बस स्टैंड मिलने की उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार कस्बे में स्थायी बस स्टैंड बनवाए जाने की घोषणा कर कस्बावासियों को जाम की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगी।
कस्बे में अभी तक परिवहन विभाग का स्थायी बसस्टैंड नहीं है। बसस्टैंड न होने से बसें एनएच-731 की सर्विस लेन पर खड़ी होती हैं। इससे कस्बा में जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी तहसील होने के बाद भी संडीला कस्बे को अब तक स्थायी बस स्टैंड नहीं मिल सका है।
वहां से लखनऊ, कानपुर, हरदोई और नैमिषारण्य के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है। बसों के खड़े होने के लिए स्थान न होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजधानी लखनऊ और जनपद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी होने के बाद भी लोगों को सुविधाओं की दरकार है। रोडवेज बसें के मुख्य चौराहे सर्विस लेन पर रुकती हैं। इससे यात्रियों को भी असुविधा होती है।
विज्ञापन
--
कस्बा निवासी मन्नू गुप्ता ने बताया कि कस्बा में स्थायी बस स्टैंड न होने से बसें सर्विस लेन पर खड़ी होती हैं। इससे उन्नाव, बांगरमऊ मार्ग और कस्बे के अंदर जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को भी बस पकड़ने के लिए असुविधा होती है। सड़क पर खड़ी बसों से यातायात बाधित होता है। राज्य सरकार से इस बजट सत्र में स्थायी बस स्टैंड मिलने की आस है।
संगीत सोनी ने बताया कि रोडवेज बसों के साथ ही संडीला-लखनऊ के मध्य इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन होने लगा है। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बस स्टैंड की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने से बसों को सर्विस लेन पर खड़ा होना पड़ता और यात्रियों को वाहनों के इंतजार के लिए भी वहीं पर खड़ा होना पड़ता है। राज्य सरकार से बजट में कस्बे के लिए बसस्टैंड बनवाए जाने की घोषणा की उम्मीद है।
राजीव खन्ना ने बताया कि बसों और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। संख्या के अनुपात में संसाधन कम पड़ रहे हैं। यात्रियों को बसों का इंतजार और संडीला पहुंचने पर सर्विस लेन पर ही उतरना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर महिलाओं को अधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार के बजट में संडीला के लिए बस स्टैंड बनवाए जाने की घोषणा की उम्मीद है।