नुमाइश मेले में सजी देशभक्ति की महफिल
नुमाइश मेला के संस्थापक हरी बहादुर
श्रीवास्तव की स्मृति में शुक्रवार को रामलीला पंडाल में गीत, गायन व भजन
की प्रतियोगिता हुई। शुरुआत प्रो. आभा अवस्थी और डा. कुमकुम श्रीवास्तव ने
किया। जिसके बाद प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीत पेश किए।
आस्था त्रिवेदी
प्रथम, चेतन खरे द्वितीय और अनुषा तिवारी को तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि
आदर्श कुमार एवं सुयश पांडेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ख वर्ग से
सवार्थ राय, प्रथम, अनिल दीवाना द्वितीय और अमन सिंह को तृतीय पुरस्कार
मिला।
सांत्वना पुरस्कार प्रगति वर्मा व अनुराधा को मिला। विजयी
प्रतिभागियों को रंजना सिंह व मनमन श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। निर्णायक
मंडल में मीरा गुप्ता, मृदुला अस्थाना व पारितोष अवस्थी रहे। कार्यक्रम में
अरुणेश बाजपेयी, राम प्रकाश शुक्ला, राकेश गुप्ता, मानस गुप्ता, आयुष आदि
मौजूद थे।