फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excise Minister

Hardoi News: 35 करोड़ के 92 कार्याें का आबकारी मंत्री ने किया शिलान्यास

Sun, 09 Aug 2026 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Excise Minister
फोटो-28-कार्यक्रम को संबो​धित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
हरदोई। शहर के पिहानी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 35 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 92 कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने हरदोई के विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर हर वर्ष विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होता है। इसी क्रम में रविवार को भी शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका के 15वें वित्त से कराए जा रहे 3.67 करोड़ रुपये के 45 कार्यों, अन्य योजनाओं से कराए जा रहे 6.44 करोड़ रुपये के 14 कार्यों का शिलान्यास किया गया। साथ ही नगर निकाय क्षेत्र में विधायक निधि से हो रहे 2.37 करोड़ रुपये के 27 कार्यों, मंडी परिषद से 1.21 करोड़ रुपये से कराए जा रहे तीन कार्यों और जल निगम नगरीय से कराए जा रहे 21.85 करोड़ रुपये के तीन कार्यों का भी शिलान्यास आबकारी मंत्री ने किया।
विज्ञापन

यहां नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, शिक्षाविद् डॉ. कीर्ति सिंह, प्रियम मिश्रा, राजीव गुप्ता, राजीव सिंह टेनी, शशांक सिंह, अचल अग्रवाल, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे। शहर में कई स्थानों पर भंडारे भी हुए। शाम को आबकारी मंत्री ने बावन में आदिनाथ मंदिर में कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed