फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   exam

19 केंद्रों पर आज होगी पीईटी

Mon, 23 Aug 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
exam
हरदोई। पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) मंगलवार को जिले के 19 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को शहर के राजकीय इंटर कालेज में हुई बैठक में शिक्षकों को बारीकियां समझाते हुए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही कहा गया कि सभी संबंधित अध्यापक सुबह सात बजे से ही अपने-अपने केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन

बैठक में केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर वाजपेयी ने कहा कि तीन तरह के लिफाफे में ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका सील की जाएगी। उस पर दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर कराकर रोल नंबर भी लिखे जाएंगे। ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र के खोलने के समय भी कक्ष निरीक्षक की ओर से प्रारूप भरने के बाद उपस्थित परीक्षार्थियों में से किन्हीं दो परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर तथा उनके रोल नंबर लिए जाएंगे। प्रत्येक 12 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी मोबाइल व अन्य गैजेट अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इन्हें कंट्रोल रूम में ही जमा करना होगा। केंद्र व्यवस्थापक नौ बजे परीक्षा का बॉक्स खोलेंगे। इसमें कक्ष निरीक्षकों को एक चार अंकों का कोड दिया जाएगा। उसे कक्ष निरीक्षक अपने कक्ष में बोर्ड पर लिखेंगे। अभ्यर्थियों की आईडी चेक कर अंदर भेजा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक ने सभी कक्ष निरीक्षकों को बताते हुए कहा कि ओएमआर की मूल कॉपी लाल रंग के लिफाफे में पैक करनी होगी। वहीं, दूसरी कापी कोषागार में जमा करने के लिए नीले रंग के लिफाफे में पैक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed