फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Even if there is a negative balance, one kilowatt capacity connection holders will be able to use electricity for a month.

Hardoi News: निगेटिव बैलेंस होने पर भी एक माह तक बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे एक किलोवाट क्षमता वाले कनेक्शनधारक

Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Even if there is a negative balance, one kilowatt capacity connection holders will be able to use electricity for a month.
हरदोई। प्रीपेड बिल में निगेटिव बिल के कारण ऑटो डिस्कनेक्शन से परेशान 42 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। एक किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को निगेटिव बिल होने पर रिचार्ज के लिए एक मार्च का समय दिया जाएगा। दो किलोवाट वाले कनेक्शन धारकों का कनेक्शन 200 रुपये से ज्यादा निगेटिव होने पर कटेगा।
विज्ञापन




जिले में 6,76,544 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से एक किलोवाट के 5,44,971 और दो किलोवाट के 31,573 उपभोक्ता हैं। बिजली निगम की ओर से सभी बिजली कनेक्शन पर स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जिले में एक लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उनमें से 76 हजार उपभोक्ताओं के मीटर को प्री पेड मीटर में बदल दिया गया है। प्री पेड मीटर में बदलने के बाद निगेटिव बैलेंस होने से उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक किलोवाट भार तक के कनेक्शन वाले विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बैलेंस चाहे जितना भी निगेटिव हो जाए, कनेक्शन 30 दिनों तक नहीं कटेगा। वहीं, दो किलोवाट भार के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर 200 रुपये तक माइनस बैलेंस होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को पांच एसएमएस अलर्ट अनिवार्य रूप से भेजे जाएंगे ताकि समय रहते वह भुगतान कर सकें। इससे प्रक्रिया के शुरू होने से जिले में एक व दो किलोवाट के 42 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उनको रिचार्ज करने के लिए समय मिल जाएगा और कुछ हद तक बिजली कटौती की समस्या से राहत रहेगी।






प्रीपेड मीटर की कमान मुख्यालय कंट्रोल रूम से है। वहां से सॉफ्टवेयर में अपडेशन होगा। अगर यह अपडेशन होता है तो काफी राहत मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ता समय सीमा में बिल जमा करते रहें। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed