फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Equipment used in emergency found locked in the shelves of wards

Hardoi News: वार्डों की अलमारियों में बंद मिले इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Equipment used in emergency found locked in the shelves of wards
मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेते इमरजेंसी एवं सर्विसेज के स्टेट नोडल अधिकारी प्रोफेसर डाॅ. एलडी मि
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी और आईसीयू की व्यवस्थाओं को परखा। इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीज के लिए जरूरी उपकरणों को जांचा। ज्यादातर उपकरण ग्रीन वार्ड और ओटी की अलमारी में रखे मिले। इस पर नोडल अधिकारी ने सभी उपकरणों को इमरजेंसी कक्ष में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत इमरजेंसी एवं सर्विसेज के स्टेट नोडल अधिकारी प्रोफेसर डाॅ. एलडी मिश्रा बुधवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उन्होंने प्राचार्य जेबी गोगोई के साथ इमरजेंसी और आईसीयू की व्यवस्थाओं को देखा। इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डॉ. अमित आनंद व मौजूद नर्सिंग स्टाफ से उपलब्ध उपकरणों को दिखाने को कहा।
विज्ञापन

इस पर सामान्य उपकरण वहीं आसपास रखे मिले। नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी-ट्रे में उपलब्ध सामान को जांचा। जिससे वह संतुष्ट दिखे। जब उन्होंने अंबु बैग और लैरिंगोस्कोप, सेंट्रल लाइन आदि उपकरण मांगे तो स्टाफ इधर-उधर तलाशने लगा। इसपर मौजूद चिकित्सक ने ग्रीन वार्ड नर्सिंग कार्यालय व ओटी की अलमारी से लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर वार्डबॉय कुछ देर बाद अलमारी से ये उपकरण लेकर आया पाया। नोडल अधिकारी ने इन उपकरणों को इमरजेंसी वार्ड में ही रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी आईसीयू वार्ड में भी गए।
यहां प्राचार्य ने बताया कि 32 वेंटिलेटरों को ऑपरेट करने के लिए टेक्नीशियन नहीं हैं। व्यवस्थाओं की जांच करके नोडल अधिकारी रिपोर्ट उच्काधिकारियों को सौंपेंगे। इस मौके पर सीएमएस डॉॅ. चंद्र कुमार, ईएमओ डॉ शेर सिंह, डॉ. बीएमएस पोखरिया आदि रहे।


इसमें प्रयोग करते हैं अंबु बैग, लैरिंगोस्कोप सेंट्रल लाइन
जिस व्यक्ति को सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। उसको मास्क रूपी अंबु बैग की सहायता से कृत्रिम सांस दिलाई जाती है। लैरिंगोस्कोप एक टॉर्च की तरह होता है। इसका उपयोग गले की जांच करने के लिए किया जाता है। सेंट्रल लाइन एक पतली लचीली ट्यूब होती है। उसका उपयोग कमर, छाती व गर्दन के अंदर डालकर दवाएं व तरल पदार्थ पहुंचाने में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed