फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   EOW begins investigation of land acquisition in four villages

चार गांवों में हुए भूअधिग्रहण की ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच

Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
EOW begins investigation of land acquisition in four villages
हरदोई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की जांच ईओडब्ल्यू स्तर से शुरू होने के बाद जिले में भी चार गांवों में हुए भूमि अधिग्रहण की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण सपा शासनकाल में हुआ था। भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रदेश की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) जांच कर रही है। एक्सप्रेस-वे पर पड़ने वाले लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हरदोई, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी और आगरा के जिलाधिकारियों से भूमि अधिग्रहण के संबंध में ईओडब्ल्यू ने जानकारी मांगी है। जिले में संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम बिंधौरा और जाहिदपुर में कुल 20 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण 175 किसानों से किया गया था। इसी तरह बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर और शाहपुर में भी भूमि अधिग्रहण हुआ था। इससे संबंधित कार्रवाई 14 अगस्त 2014 को लखनऊ के एडीएम एलए के स्तर से पूरी की गई थी। भू अधिग्रहण से संबंधित सभी पत्रावलियां लखनऊ के एडीएम एलए के कार्यालय में ही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में ईओडब्ल्यू को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed