फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   EO gave Tahrir to the police against the field officer of SBI

Hardoi News: ईओ ने एसबीआई के फील्ड अफसर के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
EO gave Tahrir to the police against the field officer of SBI
मल्लावां। भारतीय स्टेट बैंक की मल्लावां शाखा में संचालित नगर पालिका परिषद मल्लावां के बैंक खाते से एक करोड़ 53 लाख रुपये का डीडी बनवाकर दूसरे विभाग को भुगतान के लिए भेजने का मामला तूल पकड़ गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मल्लावां नगर पालिका का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की मल्लावां शाखा में है। कुछ दिन पहले भविष्य निधि आयुक्त ने नगर पालिका के खातों पर रोक लगा दी थी। रोक लगने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया। इसके अलावा भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराई। इस सबके बीच पांच जुलाई को एसबीआई मल्लावां के फील्ड अफसर ने नगर पालिका के बैंक खाते के संचालकों को जानकारी दिए बिना ही राज्य वित्त आयोग के खाते में जमा एक करोड़ 53 लाख 63 हजार 181 रुपये का डीडी बनवाकर भविष्य निधि कार्यालय में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

इसके कारण नगर पालिका का राज्य वित्त का पूरा खाता ही खाली हो गया। इसे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा ने सीधे सीधे फर्जीवाड़ा और जालसाजी बताते हुए आपत्ति बैंक के उच्चाधिकारियों के सामने दर्ज कराई है। इसके अलावा सोमवार को अधिशासी अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को पूरे मामले में फील्ड अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed