{"_id":"a97ec770369ae406e166c6f7056707c3","slug":"environmental-protection-of-all-liability-joshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का दायित्व सभी का : जोशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का दायित्व सभी का : जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण असंतुलन का ही नतीजा है कि कभी सूखे का दंश
विज्ञापन
हम सभी को झेलना पड़ रहा है, तो कभी बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही, इसलिए
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर किसी को अपना अपना पर्यावरण के प्रति
दायित्वों को निभाना होगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल परिसर, सुरसा में पौधरोपण करते समय खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि प्रकृति की जान पर्यावरण है और संतुलित पर्यावरण ही हम सभी के जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है, इसलिए हर किसी को समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए।
एक माह में क म से कम एक व्यक्ति को एक पौधरोपण तो अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने वार्डन वसुधा के नेतृत्व में फलदार पौधों में आम, अमरूद, कदम आदि के पौधों का रोपण किया। वार्डन वसुधा ने कहा कि पेड़ सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं, बल्कि बेजुबान प्राणियों को भी शुद्ध वायु देते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व जीवन के लिए भी हमें पौधरोपण करना चाहिए।
सह समन्वयक अनिल शर्मा ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे पौधों का रोपण करने पर विशेष बल दिया। सह समन्वयक अनुराग वर्मा ने भी फलदार पौधों को मानव जीवन के लिए उपयुक्त बताया और बच्चों का पेड़ लगाने को प्रेरित किया। इस मौके पर टीचर अनामिका दुबे, शैलजा त्रिपाठी, आशा रानी, मंजू, भानुकुमारी, शिशुपाल आदि मौजूद थे।