फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Enthusiasm at the peak in the scorching sun, Bharat Mata ki Jai kept resonating in the Tiranga Yatra

Hardoi News: चिलचिलाती धूप में शिखर पर जोश, तिरंगा यात्रा में गूंजता रहा भारत माता का जयघोष

Sat, 17 May 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm at the peak in the scorching sun, Bharat Mata ki Jai kept resonating in the Tiranga Yatra
हरदोई। जेठ का महीना। सुबह आठ बजे ही पूरी शिद्दत से गर्मी उड़ेल रहा सूरज। पसीने में तरबतर लोग। इस सबके बीच भारत माता की जय और जय हिंद का गगनचुंबी जयघोष। शहर में भाजपा की ओर से शनिवार को निनकाली गई तिरंगा यात्रा में कुछ ऐसा ही नजर आया। क्या मंत्री, क्या सांसद, क्या विधायक और क्या स्कूली बच्चे। हर किसी में गजब का जोश और देश व सेना के प्रति भरपूर सम्मान।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर किसी की जुबां पर भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम। सेना का उत्साह बढ़ाने, उनके प्रति सम्मान दर्शाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कलेक्ट्रेट, सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा, अटल चौक होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। शहीद उद्यान में स्थित भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंंत्री रजनी तिवारी, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक रामपाल वर्मा और माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, राम बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में उत्साही विद्यार्थी भी शामिल रहे। विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुईं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज, समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी, अनुराधा मिश्रा, अलका गुप्ता आदि भी यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेना हमारे लिए सम्मानित, विपक्ष की मानसिकता ओछी : रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने तिरंगा यात्रा के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में भाजपा जगह जगह कार्यक्रम कर रही है। सेना को किसी वर्ग या जाति में नहीं बांटा जा सकता। महिला और पुरुष में भी सेना को नहीं बांटा जा सकता। सेना हमारे लिया सम्मानित है। विपक्ष इसमें जाति वर्ग और महिला-पुरुष खोजकर अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed