फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Enraged by being verbally abused, a younger brother beat his elder brother to death with a stick.

Hardoi News: गालियां देने से नाराज छोटे भाई ने बड़े को डंडे से पीटकर मार डाला

Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Enraged by being verbally abused, a younger brother beat his elder brother to death with a stick.
फोटो-11- बृजेश। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-12- बृजेश के गमगीन परिजन। संवाद
- शराब के नशे में खेत में गिरे बड़े भाई को उठाने गया था तभी दी थी गाली
- कासिमपुर के बनियनखेड़ा में देर रात घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा में गालियां देने से नाराज छोटे भाई ने बड़े की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
बनियनखेड़ा निवासी ब्रजेश (30) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। 20 अप्रैल को उसरे ससुराल में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह चंडीगढ़ से गांव आया था। शुक्रवार रात ब्रजेश पड़ोसी गांव हसनापुर में ठेके पर शराब पीने गया था। परिजनों के मुताबिक वहां से वापस आते समय हसनापुर और बनियनखेड़ा के पास ज्यादा नशे में होने के कारण ब्रजेश एक खेत में गिर गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी चाची गुड्डी ने परिजन को दी। इस पर ब्रजेश का छोटा भाई सूरज मौके पर पहुंचा। उसने खेत में गिरे ब्रजेश को उठाने की कोशिश की तो ब्रजेश ने सूरज को गालियां देनी शुरू कर दी। इससे नाराज सूरज ने डंडे से ब्रजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में डंडा लगने के कारण ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देर रात यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। ब्रजेश के परिवार में पत्नी छोटी, दो बेटियां और एक बेटा है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज को हिरासत में लिया गया है। पत्नी की शिकायत पर सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed