फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Encroachment and illegal parking at Jindpir intersection has caused problems for people.

Hardoi News: जिंदपीर चौराहे पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से लोग बेहाल

Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Encroachment and illegal parking at Jindpir intersection has caused problems for people.
हरदोई। शहर के जिंदपीर चौराहे पर अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के बाहर बढ़ते अतिक्रमण और फुटपाथों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे डग्गामार बस व टैक्सी स्टैंड ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जिंदपीर चौराहे से सीतापुर रोड जाने में इन दिनों लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि सीतापुर जाने वाले यात्रियों के खड़े होने की वजह से चौराहे पर दुकानदार और ठेले वालों ने फुटपाथ को पूरी तरह से घेर कर रखा है। रही बची जगह पर ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। इससे सड़क के दाेनों ओर फुटपाथ पूरी तरह से गायब हो गए हैं। इसके अलावा सीतापुर व नैमिषारण्य जाने वाली निजी बसें और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक चलने वाले ई-रिक्शे ओवरब्रिज पर खड़े होकर सवारियां बिठाते हैं।
विज्ञापन

इस वजह से चौराहे से लेकर ओवरब्रिज तक हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क पर वाहनों के न निकल पाने की वजह से बच्चाें की स्कूली बस और एंबुलेंस तक फंसी रहती हैं। यातायात व्यवस्थित कराने के लिए पुलिस कर्मी खड़े रहते हैं लेकिन वह डग्गामार वाहन और ई-रिक्शों पर काेई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में व्यवस्था बदहाल बनी हुई है और हर वक्त जाम से लोग बेहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण ने संकरी की राहें
जिंदपीर चौराहा निवासी अंकित वाजपेयी ने बताया कि दुकानदारों ने दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला रखा है। रही-सही कसर अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड पूरी कर देते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से मार्ग संकरा हो गया है। सुबह और शाम स्थिति और भी भयावह हो जाती है, एंबुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहती हैं। जिम्मेदारों से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अवैध पार्किंग पर रोक लगना बेहद जरूरी है।



जिंदपीर चौराहे पर यातायात कर्मी लगातार मार्ग साफ कराते रहते हैं। कई बार दुकानदार और ठेले वालों को हटाया भी गया। बसों को खड़ी होने के लिए कोई स्थान तो चाहिए। सवारियों के चढ़ने उतरने में ही जाम लग जाता है लेकिन कर्मी तत्काल जाम खुलवा देते हैं। -प्रमोद कुमार, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed