फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employees create ruckus over not receiving honorarium

Hardoi News: मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा

Thu, 25 Jul 2024 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Employees create ruckus over not receiving honorarium
हरदोई। स्मार्ट मीटर सर्वे में लगे आईटीआई प्रशिक्षुओं का मानदेय न मिलने पर उन्होंने कंपनी कार्यालय पर हंगामा किया। मामला शहर कोतवाली तक पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए लखनऊ की गोमती प्राइवेट लिमिटेड का कार्य आवंटित हुआ था। जिसने जिले का कार्य डलफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दे दिया। कंपनी की ओर से स्मार्ट मीटर के सर्वे के लिए आईटीआई प्रशिक्षितों को संस्थान में जाकर चयन किया गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से 25 युवाओं का चयन हुआ था, जिसमें से आठ युवाओं ने कंपनी में कार्य करना शुरू किया था। कंपनी में कार्य कर रहे हिमांशु कश्यप, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, रामू, शाकिब, महताब, मानवेंद्र गुप्ता, अवनीश आर्य ने बताया कि उन लोगों ने 14 जून से 14 जुलाई तक कार्य किया और सर्वे के लिए अपनी बाइक और पेट्रोल भी खर्च किया।
विज्ञापन

जब मानदेय देने को कहा गया तो कंपनी के कर्मचारी आज-कल कर रहे हैं। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को सभी कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे और सर्किल इंचार्ज अंकित कुमार से मानदेय देने को कहा, तो वह बोले पहले त्यागपत्र दो उसके 45 दिन बाद मानदेय दिया जाएगा। इसको लेकर हंगामा हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कंपनी व प्रशिक्षितों को कोतवाली लाए। वहां कंपनी के सर्किल इंचार्ज ने दो दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed