{"_id":"689236b0dd3372bfb40ac6ce","slug":"electricity-supply-resumed-in-bawan-after-18-hours-poles-broken-in-rain-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135421-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बावन में 18 घंटे बाद चालू हुई बिजली आपूर्ति, बारिश में टूटे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बावन में 18 घंटे बाद चालू हुई बिजली आपूर्ति, बारिश में टूटे खंभे
विज्ञापन
बावन/पिहानी/पाली। जिले के रविवार रात हुई बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को रूलाकर रख दिया। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रात से ही बिजली गायब है। बावन क्षेत्र में बारिश के कारण दो खंभे टूट गए। ऐसे में करीब 18 घंटे बाद बिजली आई। पिहानी में भी बारिश से जलभराव के कारण मंगलवार को देर शाम तक बिजली सुचारू नहीं हुई। पाली में भी दूसरे दिन लोगों को आपूर्ति मिली।
पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और हवा चलने से बावन के महरेपुर के पास 33 केवी लाइन के दो बिजली के खंभे गिर गए। इससे बावन कस्बा समेत सराय, अबुलारपुर, मढ़िया, भुवनपुरवा, मुजाहिदपुर, जगदीशपुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति रात को 12 बजे से ठप हो गई। मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग करने पर टूटे खंभों की जानकारी हुई। साथ ही कुछ स्थानों पर पेड़ की डालियां भी तारों पर आ गिरीं। तार और फीडर पर पेड़ की डाल गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गए। तेज बारिश से लाइन पर कार्य भी नही हो सका। बारिश हल्की होने पर काम शुरू कराया। शाम को छह बजे के करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
अवर अभियंता महेंद्र पालीवाल ने बताया कि कर्मचारियों की 10 टीमें लगाकर काम कराया गया है। पिहानी में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कस्बे में जलभराव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर रखी गई। अवर अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि मेन लाइन कोई खराबी नहीं आई है। जलभराव कम होने पर नगर की पेट्रोलिंग के बाद ही आपूर्ति चालू की जाएगी। उधर पाली कस्बे में बारिश के कारण सोमवार रात करीब एक बजे से बिजली गुल है।
विज्ञापन
कई स्थानाें पर फाल्ट हुआ है और उपकेंद्र पर लगी सीटी मशीन में खराबी आने से मलिकापुर और कस्बे के फीडर बंद है। लगातर बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया बारिश के कारण फाल्ट होने से सीटी मशीन में भी खराबी आई है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू की जाएगी।