{"_id":"689236cc7067deca79094def","slug":"electricity-supply-of-maholiya-shivpar-substation-disrupted-due-to-tree-falling-in-rain-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135418-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश में पेड़ गिरने से महोलिया शिवपार उपकेंद्र की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश में पेड़ गिरने से महोलिया शिवपार उपकेंद्र की बिजली गुल
विज्ञापन
हरदोई। लगातार हो रही बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था भी चरमराई गई है। बारिश से महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल रही। वहीं शहर के अन्य उपकेंद्रों पर भी ट्रिपिंग जारी रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सोमवार को आधी रात के बाद भी काफी बारिश हुई थी। बारिश के कारण एक बार फिर शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आवाजाही जारी रही। बारिश के कारण रात करीब दो के बाद सांडी रोड उपकेंद्र और गुरगज्जा उपकेंद्र की मुख्य लाइन फेल हो गई और करीब 20 मिनट तक आपूर्ति बाधित रही।
महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े हरसिंगपुर के पास बाग का एक पेड़ गिरने से उपकेंद्र की आपूर्ति रात को डेढ़ बजे बंद हो गई। हालांकि रात में ही संबंधित क्षेत्र के गांव मढिया, हरसिंगपुर और भरिगवां की आपूर्ति काटकर आधे घंटे बाद लाइन चालू कर दी गई। वहीं पेड़ काटने के बाद ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 10 बजे सुचारू हुई। वहीं सिटी उपकेंद्र, आशा नगर उपकेंद्र, बेलाताली उपकेंद्र और आरटीओ उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग से आवाजाही लगी रही। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लोकल फॉल्ट बढ़ जाते हैं। इस कारण ही ट्रिपिंग हो रही है।