फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity problem in medical college will be solved with 10 crore rupees

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ से दूर होगी बिजली की समस्या

Sun, 23 Mar 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity problem in medical college will be solved with 10 crore rupees
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए परिसर में उपकेंद्र का निर्माण कराने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

परिसर में साढ़े तीन एमवीए की क्षमता विद्युत सब स्टेशन बनाने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है और मेडिकल कॉलेज को पहली किस्त भी मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। नया उपकेंद्र बन जाने से कनेक्शन के अभाव में बंद पड़ा आईपीडी भवन भी संचालित हो सकेगा
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। बिजली जाते ही अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी की मशीनें बंद हो जाती हैं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिक लोड की वजह से 160 बेड के नए आईपीडी में भी कनेक्शन नहीं हो पा रहा है और भवन का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए परिसर में उपकेंद्र बनाने के लिए 3600 केवीए के स्वतंत्र पोषक बनाए जाएंगे। करीब 9.56 करोड़ रुपये से 1230 केवी के तीन ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर दिया है और निर्माण के लिए 4.93 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एचटी लाइन केबल डालने का पूरा हो सकेगा काम

मेडिकल कॉलेज में सब स्टेशन बनाने के लिए साढ़े तीन हजार किलोवाट की क्षमता की केबल डालने का काम शुरू कराया गया था। सिनेमा चौराहे तक नामित संस्था ने केबल डाल दी, लेकिन आगे का काम बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब बजट मिलने से काम पूरा कराया जा सकेगा।


आईपीडी भवन का भी हस्तांतरण अटका
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में अभी तक 1000 किलोवाट तक खपत हो रही थी, लेकिन अस्पताल को करीब 2000 किलोवाट लोड की आवश्यकता है। लोड बढ़ने की वजह से आईपीडी भवन में कनेक्शन नहीं हो पा रहा था। इस वजह से करीब 160 बेडों का आईपीडी भवन का हस्तांतरण नहीं हो सका और मरीजों को भर्ती करने में परेशानी आ रही, लेकिन अब उपकेंद्र बन जाने का रास्ता साफ होने से आईपीडी भवन का संचालन विधिवत ढंग से कराया जा सकेगा।



मेडिकल कॉलेज में 33 केवीए का उपकेंद्र बनाने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है और पहली किस्त आ चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर अब जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द काम पूरा हो जाएगा और मेडिकल कॉलेज को 24 घंटे आपूर्ति हो सकेगी।
-डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed