फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity department staff are knocking on the doors of defaulters.

Hardoi News: बकायेदारों की कुंडी खटका रहे बिजली कर्मी

Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity department staff are knocking on the doors of defaulters.
हरदोई। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर बिजली कर्मी कुंडी खटका रहे हैं। बिजली वितरण निगम की ओर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 450 बकायेदारों के घर-घर पहुंचकर बिजली कर्मियों ने कुंडी खटकाई। जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार चेतावनी के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया उनके कनेक्शन मौके पर ही काटे गए।
विज्ञापन


जिले में साढ़े छह हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से डेढ़ लाख ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया। इसके अलावा दो लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जो काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली वितरण निगम की ओर से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। अभियान में बिजली कर्मी उन उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 450 घरों की कुंडी खटकाई गई। इनमें 150 उपभोक्ताओं ने मौके पर बिल जमा कर दिए। कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा न करने के बावजूद दोबारा कनेक्शन जोड़ लिए, उनके कनेक्शन फिर काट दिए गए। उपभोक्ता बड़े बकाये के बदले नाममात्र का आंशिक भुगतान कर कनेक्शन कटने से बचा लेते थे लेकिन इस बार विभाग ने पार्ट पेमेंट को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि केवल अंशमात्र राशि जमा करने से काम नहीं चलेगा। उपभोक्ताओं को अपना पूरा बकाया या 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान करना होगा। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर दें। पार्ट पेमेंट विभागीय नियमानुसार ही जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed