फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity department geared up for uninterrupted supply

Hardoi News: निर्बाध आपूर्तिै के लिए बिजली विभाग ने कसी कमर

Wed, 30 Oct 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity department geared up for uninterrupted supply
हरदोई। पाॅवर कार्पाेरेशन ने त्यौहार पर प्रदेश को निर्बाध आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर जिले में भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने त्यौहार पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो सके इसके लिए कर्मियों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता ने ट्रांसफार्मर ट्रालियों को तैयार रखने और विद्युत कर्मियों की टीमों को निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली को प्रकाश पर्व भी कहते हैं, लोग अपने घरों को बिजली की झालरों से भी रोशन करते हैं। दीवाली पर लोगों को विद्युत कटौती का सामना न करना पड़े और त्यौहार का रंग फीका न पड़े, इसके लिए बिजली विभाग ने 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। पॉवर कारपोरेशन के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय सूर्य कुमार ने भी सभी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को लोकल फाल्ट को हर संभव हालत में जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए। बताया कि ट्रांसफार्मर की 8 ट्रालियां शहर के लिए तैयार की गई हैं और देहात के लिए भी गाड़ियां तैयार रखी गई हैं। सभी उपकेंद्राें को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोई भी फाल्ट होती है तो उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed