फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electricity cut for 24 hour

आंधी के बाद बिजली गुल, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई आपूर्ति बहाल

Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
electricity cut for 24 hour
बावन। रविवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मेन लाइन समेत कई जगह फाल्ट होने से कस्बा स्थित उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह खराबी को दुरुस्त कर सोमवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल की गई तो ट्रिपिंग चालू हो गई। हाल ये है कि कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल है। लोगों को पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ा। जेई सर्वेश कुमार ने बताया कि फाल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थापित 33 केवीए विद्युत सबस्टेशन के चार फीडरों में बावन टाउन फीडर से बावन, सरायं, बुलारपुर, मढ़िया, भुवनपुरवा व मुजाहिदपुर के अलावा सांडी ब्लॉक का गांधी गांव जुड़ा है। वहीं मानपुर, सैतियांपुर व लोनार फीडर से भी 100 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के दौरान ऐजा गांव के पास मेन लाइन और नहर के पास एचटी लाइन में फाल्ट आ गया। इसके साथ ही क्षेत्र में भी कई जगह तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने जानकारी की, लेकिन उपकेंद्र का नंबर बंद आया। देर शाम कस्बा निवासी भाजपा नेता धर्मेश मिश्रा ने एसडीओ से बात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही कस्बे के लोगों द्वारा सोशल साइट पर इसकी शिकायत की गई। कर्मियों ने फाल्ट की मरम्मत कर सोमवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल की, लेकिन पांच मिनट बाद बिजली फिर से चली गई। इसके बाद से बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है आपूर्ति बाधित होने से उन्हें पानी समेत अन्य चीजों के लिए भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रमजान के कारण सुबह सहरी के वक्त रोजेदारों को भी आपूर्ति न मिलने से खासी दिक्कत हुई। जेई सर्वेश कुमार ने बताया कि मेन लाइन में आए फाल्ट को सही कर लिया गया है। अन्य जगह फाल्ट को तलाशा जा रहा है।
लोगों ने बताई समस्या
बावन निवासी विद्युत उपभोक्ता इंतजार हुसैन ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे से बाधित हुई आपूर्ति अब तक सुचारु नहीं की जा सकी है। बताया कि आपूर्ति न मिलने के कारण रमजान में सुबह सहरी के वक्त सभी को खासी परेशानी हुई।
कस्बा निवासी मोनिश खान ने बताया कि रविवार देर शाम उपकेंद्र पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिले। बताया कि आपूर्ति न मिलने के कारण सुबह रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बावन निवासी बालेश वाजपेयी ने बताया कि आए दिन लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सोमवार दोपहर 24 घंटे तक आपूर्ति न मिलने से लॉकडाउन में घरों में रह रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बावन कस्बा निवासी अजय कुमार ने बताया कि कस्बा व क्षेत्र में कई जगह विद्युत लाइनें जर्जर हैं। जिसके कारण आएदिन आपूर्ति बाधित होती है। आंधी के बाद आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed