फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity consumers will be able to pay bills sitting at home

Hardoi News: बिजली उपभोक्ता घर बैठे जमा कर सकेंगे बिल

Wed, 06 Sep 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers will be able to pay bills sitting at home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहरी बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वह घर पर ही अपना बिल जमा कर सकेंगे। शहरी क्षेत्र में मीटर रीडर को बिलिंग के साथ बिल जमा करने की भी अनुमति दे दी गई है। इससे शहरी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शहरी क्षेत्र में 78 हजार बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं की प्रो-बिलिंग कराई जा रही है ताकि मीटर रीडिंग व बिल में गड़बड़ी न हो। इसके लिए मीटर रीडर को मीटर में केबिल लगाना होता है, उसी के आधार पर अपने आप बिल बनता है। विभाग की ओर से प्रो-बिलिंग के साथ ही अब मीटर रीडर को बिजली बिल जमा करने की भी अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

अब बिजली मीटर रीडर के पास उपभोक्ता बिजली बिल भी जमा कर सकते हैं। मीटर रीडर उपभोक्ता को बिजली बिल देगा और अगर उपभोक्ता बिल की धनराशि देता है, तो बिल के साथ रीडर जमा रसीद भी उपभोक्ता को देगा। जो ऑनलाइन बिजली विभाग के सर्वर पर अपडेट होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शहर में 25 मीटर रीडर बिलिंग कार्य कर रहे है। उनके पास उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर सकते हैँ। बिलिंग करने वाले रीडर के आई कार्ड जारी है, उपभोक्ता उसकी जांच कर सकते हैं। मीटर रीडर के पास बिजली बिल जमा करने की सुविधा इसलिए शुरू की गई, ताकि उपभोक्ताओं को विभाग तक न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed