{"_id":"5e5ab41f8ebc3ec75901794c","slug":"electricih-crices-hardoi-news-knp547787325","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं से वसूला गया साढ़े तेरह लाख का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं से वसूला गया साढ़े तेरह लाख का बकाया
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग की पांच टीमों ने शनिवार को शहर के 11 मोहल्लों में अभियान चलाकर कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान लगभग साढ़े तेरह लाख रुपये की वसूली की। लगभग नौ लाख की बकाएदारी में बकाया अदा न करने पर 68 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
जेई दिनेश यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के मोहल्ला रेलवेगंज व सरकुलर रोड, जेई प्रभात कुमार की अगुआई में सांडी चुंगी, लक्ष्मीपुरवा व राधा नगर, जेई सौरभ अवस्थी की अगुआई में महात्मा गांधी मार्ग व बड़ा चौराहा, जेई रजनीकांत की अगुआई में कैनाल रोड व रद्धेपुरवा रोड व जेई आलोक रावत की अगुआई में बहलोली व नानकगंज में कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान लगभग नौ लाख रुपये की बकाएदारी के मामले में उपभोक्ताओं द्वारा बकाया न जमा करने पर कुल 68 कनेक्शन काटे गए।
टीम ने 13 लाख 60 हजार रुपये की वसूली की। आसान किश्तों में बिल जमा करने की योजना के तहत 14 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र, नितेश, कमलकांत, पवन कुमार, हिमांशू, ऋषि कुमार, विनोद, पुष्पेंद्र, किशोर, कफील अहमद व सतीश आदि मौजूद रहे।