फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricians unite against privatization

Hardoi News: निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मी एकजुट

Sun, 08 Dec 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricians unite against privatization
हरदोई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार को बिजली कर्मियों ने आशा नगर उपकेंद्र पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने निजीकरण नहीं होने देने का संकल्प लेते हुए निजीकरण से आम जनता को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में कार्यालय समय के बाद बिजली कर्मियों ने आशा नगर उपकेंद्र पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण से कर्मचारियों की सेवा शर्तें प्रभावित होती हैं। आम घरेलू उपभोक्ता, किसानों और गरीब उपभोक्ताओं पर प्रभाव पड़ता है। कहा कि निजीकरण में आगरा और ग्रेटर नोएडा में किए गए विफल प्रयोगों की समीक्षा करना जरूरी है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा कि आगरा और केस्को दोनों के निजीकरण का एग्रीमेंट एक ही दिन हुआ था। निजीकरण का प्रयोग विफल हुआ है और इससे पावर कारपोरेशन का घाटा और बढ़ गया। सार्वजनिक क्षेत्र का प्रयोग कानपुर में सीमित संसाधनों के बावजूद सफल रहा। समिति पदाधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की राय लिए बना निजीकरण की प्रक्रिया शुरू न करने की बात कही। विरोध प्रदर्शन में रमेश चंद्र, सतीश जायसवाल, कुलदीप शिवहरे, कुलदीप सिंह, शशांक मौर्या, अमरीश , आनंद, ऋषि, अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed